भाजपा विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने शहर में सड़कों के निर्माण और लाइट व्यवस्था को 02 करोड़ की मंजूरी दी
बदायूं । शहर को आदर्श नगर बनाने को प्रतिबद्ध भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता के प्रस्ताव पर शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती योजना अंतर्गत योजना सड़कों के निर्माण समेत 20 कार्यों के लिए 2.29 करोड़ के सापेक्ष दो करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है । इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक अपूर्वा दुबे ने जिला नगरी विकास अभिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।
स्वीकृत हुए कार्यों के संबंध में शहर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पिछले दिनों शहर में होने वाले कार्यों के संबंध में नगर विकास मंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें पूरा प्रस्ताव दिया था । उसे प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए शासन ने 2 करोड रुपए मंजूर किए हैं । श्री गुप्ता ने बताया कि इस धनराशि से कचहरी चौराहे से लेकर प्रेम लोक हॉस्पिटल तक दोनों और साइड पटरी की मरम्मत और पथ प्रकाश का कार्य, मोहल्ला नेकपुर में सुभाष के घर से लेखपाल हरिश्चंद्र वर्मा के घर तक सीसी कार्य, पुराना एआरटीओ ऑफिस के सामने डीके वाली गली में सीसी कार्य, मोती विहार कॉलोनी में प्रदीप गुप्ता की दुकान से राजेंद्र सिंह के मकान तक सीसी कार्य मोहल्ला बीरमपुर में इमली चौक में सुधीश गुप्ता के मकान से दीपक वर्मा के घर तक सीधी कार्य होगा । इसी तरह कृष्णापुरी में महावीर सिंह और डॉक्टर एके वर्मा अस्पताल के बीच गली में सीसी कार्य ,मोहन कॉलोनी में पुरुषोत्तम सिंह के घर डॉ अरुण प्रकाश के घर तक सीसी कार्य, मोहल्ला कृष्णा पुरी में सतीश चंद्र गौतम के घर से आलोक के घर होते हुए अतुल जौहरी के घर तक सीसी कार्य, मोहल्ला रघुवीर नगर नवयुवक इंटर कॉलेज के सामने वेद प्रकाश सिंह राठौर के मकान से वीरेंद्र सिंह के मकान तक सीसी कार्य तथा मोहल्ला कबूलपुरा में कन्हैया के मकान से रघुनाथ मंदिर तक सीसी कार्य होगा । विधायक ने बताया कि मोहल्ला चित्रांत नगर में अतुल सक्सेना के मकान से बाबू मौर्य के प्लांट तक जफा की कोठी तक सीसी कार्य और दिनेश चौक तक पद प्रकाश का कार्य होगा । बजरंग नगर में पानी की टंकी के सामने मीरा जी की चौकी में जोगिंदर सिंह के घर से गली तक सीसी कार्य ओवर ब्रिज के नीचे सुरेश अरोड़ा के घर से अनिल के घर तक सीसी कार्य होगा । कृष्णापुरी में मयूर रस्तोगी के घर से मुकुल रस्तोगी के घर तक मोहल्ला गांधीनगर में मुकेश यादव के घर के पास से भूपराम मौर्य के घर तक सीसी कार्य तथा मोहल्ला लोतानपुरा में चर्च से लेकर राजेंद्र के मकान तक पुलिया और सीसी का कार्य होगा ।
श्री गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कार्यवाही संस्था द्वारा सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे ।
बॉक्स
*शहर के कचहरी से प्रेमलोक हॉस्पिटल तक साइड पटरी के बनने से इस रोड की भव्यता बढ़ेगी जिससे शहर में आने बाले जनमानस को पैदल आने जाने में सुगमता होगी।
*जफ़ा की कोठी से दिनेश चौक तक जगमगायेगा रोड।27 लाख से लगाये जायेंगे पोल एवं लाइट।शहर मे इस रोड पर आने बाले लगा रहता है तांता।
बॉक्स
शहर की जनता में खुशी
बदायूं । जिन मोहल्ले में सड़कों का निर्माण और लाइट की व्यवस्था दुरुस्त होगी उसे मोहल्ले के लोगों में इन कार्यों के स्वीकृत होने से काफी खुशी है । कई लोगों का कहना है कि उन्होंने सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद से मांग की थी लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया तब उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया । विधायक ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए इन कार्यों को शासन से मंजूरी दिला दी है ।
वर्जन
शहर में लगातार सड़क सुधार का प्रयास किया जा रहा है।उनके द्वारा पूरे क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, बिना किसी भेदभाव के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है । उनके प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दी है और 2 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृति कर दी है जल्द ही सभी कार्य शुरू हो जाएंगे । गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा । सबका साथ सबका विकास को लेकर क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं । महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक बदायूं













































































