मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

अखिल भारत हिन्दू महासभा बीसलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

December 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बीसलपुर।अखिल भारत हिन्दू महासभा बीसलपुर नगर इकाई द्वारा शनिवार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, हिन्दू समाज को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना तथा वर्तमान सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक की अध्यक्षता नगर संरक्षक नरेश चंद्र शर्मा कातिब ने की, जबकि बैठक का सफल संचालन नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन हो रही लव जिहाद जैसी घटनाएं हिन्दू समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। साथ ही देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल को शीघ्र पारित करने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। नगर महामंत्री महन्त अवनीश रतन ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज पर यदि किसी भी प्रकार का अन्याय या समस्या आती है, तो अखिल भारत हिन्दू महासभा सदैव उनके साथ खड़ी है। संगठन समाज के प्रत्येक पीड़ित हिन्दू की आवाज़ बनेगा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। बैठक में हिन्दू महासभा पश्चिमी प्रान्त प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, महिला मंडल नगर अध्यक्ष बबिता सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, युवा नगर अध्यक्ष दीपक मौर्य, नगर मंत्री महन्त मुकेश गोस्वामी, नगर उपाध्यक्ष अनूप कुमार, युवा नगर महामंत्री प्रतीक सक्सेना, नगर मंत्री रवि यादव, शिवम गंगवार, सुखपाल मौर्य, बाबा रामप्रिय दास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार की दिशा में नगर टीम का गठन भी किया गया। इसमें सुखपाल मौर्य को युवा नगर मंत्री, कृष्णा वर्मा को युवा नगर उपाध्यक्ष तथा बब्लू को नगर युवा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कृति शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा नैना देवी को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का समापन संगठन की मजबूती, हिन्दू समाज की एकता और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights