ईपीएस – 95 पेंशन में बढ़़ौत्तरी की चार सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक हुई

WhatsApp Image 2025-12-19 at 6.21.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल की मासिक बैठक पुराने बस स्टेशन रोडवेज बरेली पर ओ पी शर्मा मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में ओ पी शर्मा ने अध्यक्ष पद से बोलते हुए कहा कि ईपीएस-95 पेंशनर्स विगत नौ वर्षों से पेंशन में बढ़ोत्तरी की चार सूत्रीय मांगों में न्यूनतम पेंशन रू.7500/- प्रति माह साथ ही मंहगाई भत्ता, पति- पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार न्यूनतम पेंशन का लाभ दिये जाने तथा योजना से बंचित सदस्यों को पांच हजार रुपए मासिक गुजारा भत्ता देने की मांग को लेकर तहसील से लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर तक बिभिन्न प्रकार के निरन्तर आंदोलन कर व क्षेत्रीय सांसदों ज्ञापन देकर तथा प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री, वित्त मंत्री, ईपीएफओ आदि से कई दौर की बार्ता कर और पक्ष विपक्ष के सांसदों ने भी लोक सभा व राज्य सभा में अनेक बार तर्क पूर्ण मांगें उठाकर ईपीएस- 95 पेंशनर्स पर केन्द्र सरकार का ध्यान मजबूती से आकर्षित कराते रहे हैं। जिसमें कोरे आश्वासनों के सिबा अल्प पेंशनर्स को आज तक कुछ नसीब नहीं हो पाया है। बैठक में गंगा प्रसाद लोधी प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने केन्द्र सरकार की तानाशाही व उपेक्षा पूर्ण नीति का कठोर आन्दोलन से डटकर मुकावला करने पर जोर दिया । बैठक में चिरंजीव गौड़ मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे 200 से 250 अल्प पेंशनर्स साथी प्रतिदिन स्वर्ग शिधार रहे हैं जिससे देश के 78 लाख पेंशनरों के आंदोलन में सरकार की कथनी और करनी का अन्तर साफ उजागर हुआ है । बैठक में सुधीर उपाध्याय मंडल मीडिया प्रभारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत के नेतृत्व में बड़े से बड़ा आमरण अनशन आंदोलन नई दिल्ली में करने एवं जेल भरो- रेल रोको आन्दोलन की हर कुर्बानी से सरकार की नींद हराम करने को तैयार है। बैठक में उमेश चन्द्र जौहरी, प्रदीप कुमार शर्मा, नरेन्द्र प्रकाश सक्सेना, शिव शंकर राय, सुशील सक्सेना, तेज प्रकाश अरोरा, सिया राम साहू , वेद पाल सिंह, शंकर शरण शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का कुशल संचालन आर एस गुप्ता मंडल संगठन मंत्री ने किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights