मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अलीगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी और सगे भाई ने मिलकर की थी युवक की हत्या

December 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या की थी। इस मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त 2025 को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम दीनदयालपुर में सचिन पुत्र स्वर्गीय विजेन्द्र पाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। गांव में गोपनीय पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सचिन और उसकी पत्नी मधु के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान सचिन के छोटे भाई धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और मधु के बीच अवैध संबंध बन गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इन्हीं अवैध संबंधों के चलते दोनों ने सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में चौकी प्रभारी बुढ़ासी अजहर हसन की ओर से थाना हरदुआगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी मधु और देवर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना हरदुआगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह मलिक, उप निरीक्षक अजहर हसन, उप निरीक्षक जितेन्द्र पराशर, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार और महिला कांस्टेबल शालू पंवार शामिल रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights