एटा में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने से आहत छात्रा ने की आत्महत्या

Screenshot 2025-12-19 183231
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल होने से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने गांव के तीन युवकों और एक अन्य युवक पर बेटी को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिजनों के अनुसार, मृतका छह बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। 12वीं पास करने के बाद वह कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक एक अन्य युवक के साथ मिलकर रोजाना उसका पीछा करते थे। इसी दौरान उन्होंने किसी तरह छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।

बताया गया कि लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने बृहस्पतिवार शाम अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय घर में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे, जबकि परिजन खेत पर चारा लेने गए थे। घर लौटने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा अंदर और बाहर से बंद पाया। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights