मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

December 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। नगर के प्रतिष्ठित देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के डॉ० राजीव यादव के नेतृत्व में बी०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व से अवगत करना तथा उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करना था। देवी प्रसाद इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अवधेश सिंह अरुण ने संबोधित किया कि चार्ट या पोस्टर के माध्यम से पर्यावरणीय जागरूकता के उद्देश्यों को सरल ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य है। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने की सलाह दी। प्रो० (डॉ०) प्रभात शुक्ल ने कहा कि बी०एड० प्रशिक्षुओं द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी अत्यन्त सराहनीय व समाजोपयोगी है। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र एवं प्रशिक्षु पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तथा अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। डॉ० शुक्ल ने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण की रक्षा नहीं की गयी तो इसके परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतने पड़ेंगे। इससे पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। प्रदर्शनी में पर्यावरण जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से जल संरक्षण, वन संरक्षण एवं मृदा संरक्षण संबंधी तथ्यों को प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव पाण्डेय, सी०पी० सिंह, डॉ० संजय कुमार, डॉ० अखिलेश तिवारी, सौरभ कुमार मिश्र, रोहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights