बी.एड. प्रशिक्षुओं ने विज्ञान क्लब के अन्तर्गत अम्ल-क्षार सूचकों का किया प्रयोगात्मक प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-12-17 at 6.30.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओ ने इंटरंशिप के दौरान देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा विज्ञान क्लब के अंतर्गत विभिन्न विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रा पूर्ति सक्सेना एवं वर्तिका दीक्षित ने लिटमस पेपर विधि द्वारा अम्ल एवं क्षार की पहचान का प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रयोग के माध्यम से अम्ल व क्षार के गुणों को सरल भाषा में समझाया। बच्चो ने अपने प्रयोग में कर दिखाया कि नीला लिटमस यदि लाल हो जाए घोल अम्लीय है।यदि लाल लिटमस नीला हो जाए तो घोल क्षारीय है।यदि कोई रंग परिवर्तन न हो तो घोल तटस्थ है, और परिणाम स्वरूप बताया कि लिटमस पेपर की सहायता से घोल की अम्लीय, क्षारीय या तटस्थ प्रकृति ज्ञात की जा सकती है। साथ ही प्रयोग की सावधानियाँ भी बताई कि लिटमस पेपर को साफ और सूखे हाथों से पकड़ें।एक ही लिटमस पेपर को बार-बार अलग-अलग घोल में न डालें। दूसरी गतिविधि में छात्राओं ने हल्दी पत्र क्रिया का प्रयोग प्रस्तुत करते हुए अम्ल और क्षार के प्रभावों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ, जिसमें देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। प्रारंभ में शिक्षक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक राजीव यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सहायक अध्यापक डॉ. बृजनिवास ने विज्ञान क्लब के गठन, उद्देश्यों एवं उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश सिंह ने बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत प्रयोगों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को इन वैज्ञानिक प्रयोगों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा सुरभि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के बी.एड. विभाग के प्राध्यापक डॉ. राहुल शुक्ला, श्री सौरभ मिश्रा, श्री अभिषेक दीक्षित सहित अनेक बी.एड. प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक अध्यापक श्री रोहित सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights