मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

शिखर इंस्टिट्यूट में शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता-3 इस बार 04 जनवरी को होगी,तैयारियां शुरू

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर द्वारा Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026 के आयोजन को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संस्थान प्रबंधन ने प्रतियोगिता से जुड़ी समस्त जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष साझा की।प्रेस को संबोधित करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों (2024 एवं 2025) में इस प्रतियोगिता के दो अत्यंत सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसी अवसर पर प्रतियोगिता के अंग्रेज़ी एवं हिंदी संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया। इन्हीं सफल आयोजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष “Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026” के रूप में आयोजित की जा रही है।

संस्थान ने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 12वीं कक्षा (विज्ञान वर्ग – PCM/PCB) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्न-पत्र (MCQ) आधारित परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना तथा उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को पहचान कर सम्मानित करना है। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं उन्हें भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी विशेष रूप से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस शैक्षणिक प्रतियोगिता में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकें।

Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026 में कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो सत्र 2025–26 में 2026 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं। प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 (रविवार), दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर, बदायूँ परिसर में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट एवं स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। परिणाम परीक्षा के दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे तथा इसके उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा जिले के प्रत्येक इंटरमीडिएट कॉलेज से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों में इस शैक्षणिक प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।संस्थान प्रबंधन ने जिले के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights