मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार और हर अभिभावक की जिम्मेदारी : सीएमओ

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद में दिसम्बर माह को टीका उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा में टीका उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने टीका उत्सव रैली एवं जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जागरूकता वाहन बैकुंठपुर, मिर्ज़ापुर, रमपुरा माफी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन को टीकाकरण के लाभों के प्रति जागरूक करेगा। रोस्टर के अनुसार यह प्रचार वाहन जनपद की अन्य सीएचसी क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में भी जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि टीका उत्सव का उद्देश्य उन बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करना है, जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। उन्होंने बताया कि टीका न लगवाने के पीछे पलायन, भ्रांतियां या टीकाकरण के बाद बुखार आने जैसी आशंकाएं प्रमुख कारण हैं, जबकि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार आना टीके के प्रभावी होने का संकेत है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा घर के समीप ही टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है, साथ ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कुपोषण से भी सुरक्षा मिलती है। टीकाकरण पूर्णतया निःशुल्क है तथा स्वास्थ्य केंद्रों एवं वीएचएसएनडी के माध्यम से घर के पास ही उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित समय पर टीके अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा, “एक भी टीका छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार और हर अभिभावक की जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम में सीएसओ (गावी) श्रीमती शालिनी बिष्ट, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार चौधरी, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर धर्मेंद्र चौहान (यूएनडीपी), स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। इन 12 जानलेवा बीमारियों से करता है टीकाकरण बचाव
पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस, टिटेनस, इन्फ्लुएंजा, काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, रूबेला, डायरिया, निमोनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights