मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

राज्य महिला आयोग की सदस्य बदायूँ पहुँची,जनसुनवाई औऱ जागरूकता चौपाल लगाई

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई तथा ब्लॉक जगत में जागरुकता चौपाल का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 04 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को सदस्या द्वारा आमहिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। तथा साक्षी, विमला तथा शबनम की सदस्या द्वारा गोदभराई की गयी। सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 वॉट्सएप नंबर 6306511708 पर भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ध्नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, सी0ओं सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, नवनीत सिंह उप चिकित्सा अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका, खण्ड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल, सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना अधिकारी गीतांजली, मो0 असलम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक, प्रतिक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर, कमल शर्मा परियोजना समन्वयक, डोली परामर्शदाता, मो0 फैज सहायक लेखाकार मीना सिंह सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ, उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights