मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं का हुआ निराकरण

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में माह के तृतीय बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बैक, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान आदि विभागीय अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।किसान दिवस प्रारम्भ करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने समस्त कृषक एवं अधिकारियों का स्वागत किया, साथ ही समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया तथा अपील की कि समस्त किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। साथ ही फसल बीमा के बारे में बताया कि जनपद में रबी सीजन के लिए मसूर, आलू, गेहॅू एवं सरसों की फसलें अधिसूचित है, जो कृषक फसल बीमा कराना चहाते वह 31 दिसम्बर तक अपने के0सी0सी0 से प्रीमियम जमा करा सकते है जिन किसानों का के0सी0सी0 नही है वह किसान अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र एवं भारत सरकार के पीएमएफबीवाई पोर्टल www.pmfby.gov.in के माध्यम से बीमा करा सकते है। जिला अग्रणी प्रबन्धक पी0एन0बी0 के प्रतिनिधि द्वारा के0सी0सी0 के बारे में किसान भाईयों को जानकारी दी। गुलड़िया निवासी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री चिंरजीव सिंह द्वारा गन्ना भुगतान की समस्या रखी, जिस सम्बन्ध में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि गन्ने का नया व पुराना भुगतान समानुपातिक रूप से कराया जा रहा है। बिसौली चीनी मिल का 21 जनवरी 2025 तक का भुगतान करा दिया गया है, शेष कृषकों के गन्ना का रुका भुगतान जल्द ही करा दिया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कमी नहीं है किसान भाईयों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कृषक भाईयों ने तार बन्दी की जानकारी चाही जिस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई साथ ही लौकी, तोरई व खीरा के बीजों के बारे मे बताया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी बदायूँ द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights