मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव “ओजस” धूमधाम से हुआ

December 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के सिरसौल रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव “ओजस–2025” का भव्य एवं यादगार आयोजन बायपास मार्ग स्थित रामा फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 3:00 बजे आरंभ हुआ और देर शाम तक उत्साह व उल्लास के साथ चलता रहा। आयोजन को लेकर विद्यालय में कई दिनों से गहन तैयारियाँ की जा रही थीं, जो कार्यक्रम की भव्यता में स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत (Opening Ceremony), गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वेलकम डांस ने समारोह को जीवंत बना दिया। इसके बाद फेयरी डांस (Ethereal Dance), टिक-टॉक मोबाइल थीम एवं रेट्रो डांस जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

इस अवसर पर बिल्सी क्षेत्राधिकारी (CO) संजीव कुमार, बिल्सी थाना प्रभारी (SHO) मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य, विशिष्ट अतिथि दीपांशु गुप्ता, रौनक गुप्ता, अर्पित गुप्ता तथा प्रसिद्ध यूट्यूबर अदनान (Adnaan) भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई।

कार्यक्रम के मध्य अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा टीकेडी (Taekwondo), सर्कस आधारित प्रस्तुति (Cirque Du Soleil) एवं योग प्रदर्शन ने शारीरिक एवं मानसिक संतुलन का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही “रामायण – द म्यूजिकल एक्ट”, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ा। इसके साथ ही चार युग (थीम), बांस नृत्य (Bamboo Dance) तथा किसानों को समर्पित प्रस्तुति (A Tribute to Farmers) ने सामाजिक चेतना का प्रभावी संदेश दिया।

सांस्कृतिक विविधता को और अधिक सशक्त बनाते हुए विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत, कव्वाली, थ्रियन ट्रॉफी, भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंग्रेज़ी स्किट, ऑर्केस्ट्रा संगीत एवं पिरामिड्स जैसी प्रस्तुतियाँ दीं, जो दर्शकों के लिए अत्यंत रोचक रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय, विद्यालय एचओडी रितु गुप्ता, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, वर्षा गुप्ता, मेघा वार्ष्णेय एवं कृति वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन (School Report) प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। अंत में वोट ऑफ थैंक्स, ग्रैंड फिनाले, लकी ड्रा एवं राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

पूरा आयोजन स्थल रंग-बिरंगी रोशनी, सांस्कृतिक वातावरण और बच्चों के उत्साह से सराबोर रहा। वार्षिक उत्सव “ओजस–2025” विद्यालय के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights