पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया आभूषण व हथियार बरामद

WhatsApp Image 2025-12-16 at 10.22.15 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शेरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल चार शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, 3700 रुपये नकद, मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक, दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार, 1 दिसंबर को शाही थाना क्षेत्र निवासी सर्राफ सुभाष रस्तोगी से नगरिया साप्ताहिक बाजार से लौटते समय ग्राम जिया नगला के पास मारपीट कर जेवरात व 27 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में थाना शेरगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

15 दिसंबर की सुबह ग्राम रम्पुरा के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरीशपाल उर्फ गड्डू और लालता प्रसाद उर्फ नन्हकू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन अन्य बदमाशों के नाम सामने आए। उनकी तलाश में चेकिंग के दौरान पनवड़िया पुल के पास फिर मुठभेड़ हुई, जिसमें धर्मेन्द्र और चन्द्रप्रकाश घायल अवस्था में पकड़े गए।

चारों अभियुक्तों ने लूट की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights