मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने ब्लड बैंक शिविर का किया उद्घाटन।

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मंगलवार को एचडीएफसी बैंक की ओर से आयोजित ब्लड बैंक शिविर का शुभारंभ किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उद्घाटन अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अभिषेक अरोड़ा ने मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा का बुके भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने बताया कि समाज में रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करता है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर में जुटे बैंक कर्मियों और रक्तदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने की दिशा में यह पहल बेहद प्रेरणादायक है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका भी जनहित से जुड़े कार्यों में सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बैंक प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान से जुड़ सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बैंक मैनेजर अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए नागरिकों को अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।शिविर स्थल पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बैंक अधिकारी अभिषेक चंद्रा, शुभम गर्ग, रियांशी रस्तोगी, अरुण शर्मा समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights