दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रेमनगर में रविवार शाम एक पिटबुल कुत्ते ने छह वर्षीय बच्चे देवांग पर जानलेवा हमला कर दिया। पड़ोसी राजेश पाल के घर से बाहर निकले कुत्ते ने बच्चे को गली में दौड़ाकर चेहरे और शरीर पर कई बार काटा और उसका दाहिना कान चबा लिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले यह पिटबुल राजेश के बेटे सचिन ने लाया था, जो फिलहाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है।