हारनपुर में 3 मकान बदले, पत्नी के साथ खराब व्यवहार, शादी-पार्टी से दूरी; रहस्यमयी था डॉ. परवेज का किरदार

Screenshot 2025-11-15 200129
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली धमाके के बाद डॉ. परवेज सईद अंसारी पर भी शक गहराता जा रहा है। उसने सहारनपुर में रहते हुए तीन मकान बदल डाले थे। पार्टी और शादी विवाह में जाने से बचता था। कई साल यहां रहकर प्रैक्टिस की, लेकिन किसी को भी भनक नहीं लगने दी है। डॉ. परवेज सईद अंसारी, डॉ. शाहीन का भाई है। सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद नए मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी वर्ष 2021 से 2022 तक सहारनपुर की नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी, टीचर कॉलोनी और होमगार्ड वाली गली में रहा था। उसे यहां मकान परवेज खान नामक व्यक्ति ने दिलाया था। वह टीचर कॉलोनी में पूर्व पार्षद शाहवेज की बहन के मकान में भी रहा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके बाद नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी में डॉ. साबिर के मकान में कई महीने तक रहा। डॉ. परवेज का देहरादून चौक पर क्लीनिक था। उसकी पत्नी डॉ. समीना त्वचा रोग विशेषज्ञ है। एक बच्चा है। परवेज के किसी महिला से संबंध थे। इसे लेकर कई बार पत्नी से मारपीट भी हुई। बताया जाता है कि अब पत्नी उससे अलग रहती है।  पूर्व पार्षद शाहवेज ने बताया कि डॉ. परवेज का पत्नी से विवाद रहता था। उसकी पत्नी के पिता यहां आए थे। कई बार पति-पत्नी के बीच बात कराई गई। डॉ. परवेज का व्यवहार ठीक था, लेकिन वह पार्टी और शादी में जाने से बचता था। लोगों से भी कम बात करता था।

पैरामाउंट कॉलोनी में भी रहता था डॉ. आदिल


जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद मानकमऊ के अलावा दिल्ली रोड पर पैरामाउंट कॉलोनी में भी रहा था। फेमस मेडिकेयर अस्पताल से पहले वी-ब्रॉस अस्पताल में काम किया था। इस अस्पताल से पैरामाउंट कॉलोनी की दूरी कम है। बताया जाता है कि अस्पताल में वह ऑटो से आता-जाता था। यहां भी चिकित्सक और अन्य स्टाफ से कम बात करता था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights