मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएलएड छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा—”मैं डिप्रेशन में हूँ, किसी को दोष नहीं”

October 29, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भारत पेट्रोलियम से रिटायर्ड चंद्रभान की सबसे छोटी बेटी पूजा उर्फ अंजली (छात्रा, डीएलएड) ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार के मुताबिक, पूजा के तीन भाई-बहन हैं। बड़ा भाई देवेंद्र उर्फ मनीष अपनी ससुराल गया हुआ था, जबकि छोटा भाई कुलदीप उर्फ सोनू घर पर ही मौजूद था। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो पूजा का शव फंदे पर लटकता मिला। घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी/एएसपी सोनाली मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, तथा मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पूजा ने लिखा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी और इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया। परिजनों ने बताया कि पूजा स्वभाव से शांत और पढ़ाई में तेज थी। वह डीएलएड कोर्स कर रही थी और हाल ही में परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार, उसने किसी भी प्रकार की परेशानी या तनाव की बात कभी जाहिर नहीं की थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एएसपी सोनाली मिश्रा ने बताया “सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतका ने खुद को डिप्रेशन में बताया है। फिलहाल किसी के खिलाफ आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights