मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान एकता संघ ने बरेली-बदायूं सिंचाई परियोजना शीघ्र शुरू कराने की मांग को

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली-बदायूं सिंचाई परियोजना को शीघ्र प्रारंभ कराने और लंबित कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग को लेकर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर रवि नागर के नेतृत्व में किसानों ने मंडल आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एसीएस को सौंपा।
किसानों ने कहा कि बरेली और बदायूं जनपद के हजारों किसानों से जुड़ी यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिहाज से परियोजना को महत्वपूर्ण बताया गया।
डॉक्टर रवि नागर ने कहा कि संगठन पिछले करीब तीन वर्षों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से परियोजना शुरू कराने की मांग उठा रहा है। इस दौरान किसानों ने रामगंगा से बरेली कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा, गंगाजल लेकर संघर्ष का संकल्प तथा अन्य गांधीवादी माध्यमों से अपनी मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाई है।
ज्ञापन में परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने, लंबित प्रशासनिक व तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी देने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कराने की मांग की गई। साथ ही परियोजना के लिए समयबद्ध कार्ययोजना और स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग रखी गई।
किसानों ने कहा कि निर्धारित अवधि में ठोस प्रगति नहीं होने पर संगठन आगे भी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights