मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57 वां स्थापना दिवस एनएसएस डे के रूप में मनाया गया

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57 वां स्थापना दिवस एनएसएस दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्पित होकर राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, बदायूँ के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर पालिका के प्रतिनिधियों द्वारा एमएसडब्ल्यू नियम 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपने 57 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में शिक्षित युवाओं के माध्यम से समाज की समस्याओं का अध्ययन कर उनके निदान हेतु कार्य करती आ रही है। एनएसएस युवाओं में नित नए जागरूकता अभियान चलाकर उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर अग्रसर है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. ज्योति बिश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में डॉ. राजधन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, केआरसी बरेली डिवीजन के क्लस्टर सुपरवाइजर शुभम कश्यप, नगर पालिका के डोर-टू-डोर सुपरवाइजर शशिकांत, हरजीत सिंह, लवलेश चौहान, आसिफ खान, अतीक अहमद, कुशल वैश्य, नवीन विद्यार्थी सहित महाविद्यालय के समस्त स्वयंसेवी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights