मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.2 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में पुलिस शहीद स्मृति व राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता हुई,विजेता पुरस्कृत

October 27, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाए जा रहे पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहों की श्रृंखला में, आज रिजर्व पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के पर्यवेक्षण में एक प्ररेणादायक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षुयों एवं पुलिस लाइन के कर्मचारीगणों द्वारा पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरकेश सिंह व द्वितीय स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी अनिकेत गिरी एवं तृतीय स्थान आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी लक्ष्य शर्मा ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और खेलो के प्रति पुलिस के समर्पण को दर्शाते हुए, क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह मैराथन प्रतियोगिता पुलिसकर्मियो के बीच शारीरिक दक्षता और अनुशासन को बढावा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात अजयपाल सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights