मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.1 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं पुलिस ने बरामद लकड़ी व्यापारी के 05 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया,जेल भेजा

October 27, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ककराला के अपहृत मुंबई से बरामद मुनीर उर्फ छोटा के 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें जुनैद, इब्ने अली उर्फ शाहरूख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे और निगार आलम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक इनोवा कार, एक मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा तत्काल अपहर्त को सकुशल शीघ्र – अति शीघ्र बरामदगी करने हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपहर्त की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांश टीम की मदद से अपहर्त के मोबाइल की लोकेशन पता की गई तो लोकेशन मुम्बई महाराष्ट्र का आना पाया गया। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम थाना अलापुर को तत्काल प्रभाव से मुम्बई रवाना किया गया। जहाँ अपहर्त को काफी खोजबीन के बाद अपहर्त को 24 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। अपहर्त को फ्लाईट से पुलिस सुरक्षा मे सकुशल थाना लाया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनो के सुपुर्द किया गया। तथा एक टीम अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार भ्रमणशील रही। पतारसी सुरागरसी, इलेक्ट्रानिक्स व सर्विलांश साक्ष्य के आधार पर दौराने विवेचना अभियुक्तगण के नाम प्रकाश मे आये। जिनकी तलाश हेतु टीमे रवाना की गयी तथा उनके मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गई। आज पुलिस टीमों के अथक प्रयास व खोजबीन से उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण उपरोक्त को अलापुर बदायूँ जाने बाले मार्ग पर भट्टे से आगे ककराला की तरफ अमरुद के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights