मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.9 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या , शीशम के पेड़ से लटका मिला शव, पिटाई के वीडियो आए सामने

October 26, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक युवक की जान ले गई और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश की गई , इस सवाल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटनिया निवासी 27 वर्षीय आदेश सिंह गुर्जर पुत्र ओमवीर सिंह का शव रविवार सुबह फरीदपुर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव के पास शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। आदेश हरियाणा में रहकर काम करता था और दो दिन पहले ही लौटा था और बरेली से गांव के ही गिरीश पुत्र राजवीर के साथ मोटरसाइकिल से निकला था, रविवार को परिजनों को गिरीश ने सूचना दी गई कि आदेश ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार का आरोप है कि आदेश ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों के पास कुछ वीडियो पहुंचे हैं, जिनमें आदेश को बुरी तरह पीटा जा रहा है और एक वीडियो में वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, उनमें दीपक पुत्र सर्वेश सिंह, गिरीश, सत्यवीर पुत्र कैलाश सिंह, समेंदर सिंह पुत्र राजपाल, विवेक पुत्र अरविंद पाल, तिलकराम पुत्र कृष्ण पाल, शीलेंद्र पुत्र झूमक लाल निवासी कपूरपुर थाना फरीदपुर और गिरीश पुत्र राजवीर निवासी पटनिया सहित अन्य शामिल हैं। परिवार का कहना है कि इन सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से आदेश कुमार गुर्जर की हत्या की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि आदेश अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, इसी दौरान परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे और पोस्टमार्टम तथा अन्य साक्ष्यों के आधार कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिवार ने सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसा और सामाजिक दबाव के गंभीर मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights