मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.9 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक शाम लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या में मनु भैया के भजन सुनकर झूमे श्रृद्धालु

October 26, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के भोलाधाम में एक शाम लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या बडी धूमधाम से सम्पन्न हुई। जाने माने भजन गायक अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भैया के मुख से सरस और भक्तिमय भजन सुनकर श्रृद्धालु देर रात तक झूमते रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ.वेद वेदांग के परम विद्वान अंकित शर्मा और देवाँश ने संयुक्त रुप से मुख्य यजमान सुजीत गुप्ता से वेदीपूजन कराया.तत्पश्चात राधा कृष्ण के प्रसंगो पर आधारित संगीमयी भजनो की भक्तिमयी वर्षा में भक्तगण देर रात तक आनंद लेते रहे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सभी भक्तों गिरिराज भगवान का श्रृद्धाभाव से पूजन कर आरती उतारी.संकीर्तन से पूर्व डा. एमडी शर्मा ने कहा कि मुमुक्ष का अर्थ है मोक्ष की इच्छा रखने वाला अर्थात जो सांसारिक मोहमाया से सबको मोक्ष दिलाने की इच्छा रखता है उसे ही मुमुक्ष कहते हैं. बतलाया जिसके नाम के साथ कृष्ण लगा हो उसे जीवन में निश्चित रुप से सफला मिलती है.
संकीर्तन में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता डा. शैलेश पाठक, पंकज शर्मा, नवनीत गुप्ता उर्फ सोंटू,, राजेश शर्मा, अजय कुमार मिश्रः, अमित रस्तोगी, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह,अरुण कुमार मिश्रः,हरिओम रस्तोगी शीशे वाले,सुधा शर्मा, डा. उमासिंह गौर,राधिका शर्मा, सुधीर अग्निहोत्री, राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, डा. कवि पवन शंखधार, मृगांक मिश्रः, प्रेमचंद शास्त्री,विनय चतुर्वेदी,आचार्य गुरुचरण मिश्रः, समेत भारी संख्या में श्रृद्धालुगण मौजूद रहे.संचालन वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने किया.भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण दद्दा, समाज सेवी राजेश शर्मा, एवं शिव ओम शर्मा ने. सहयोगियों को सम्मानित किया. मुकेश पटवा ने इत्र का छिडकाव करके सभी को पटके उडाए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights