मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 6 शातिर चोरों को दबोचा, 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

October 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना आंवला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में आकाश पुत्र पप्पू निवासी ग्राम लच्छिमपुर थाना आंवला, मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हरदासपुर थाना सिरौली, महेन्द्र पुत्र जानकी निवासी ग्राम लच्छिमपुर थाना आंवला, कमरुद्दीन पुत्र छोटे निवासी ग्राम हरदासपुर थाना सिरौली, असलम पुत्र इमामी तथा सलमान पुत्र इमामी दोनों निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना खीरी जिला खीरी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें व 2 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि अभियुक्तों की निशानदेही पर 5 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आवंला सीओ नितिन कुमार ने बताया पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, नरेन्द्र कुमार, राजेश रावत, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार तथा कांस्टेबल रवि कुमार, अमरेश कुमार, अंकित कुमार और रोहित कुमार मनौना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक चोरी की बाइक लेकर बिसौली की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आंवला–बिसौली रोड पर मजार के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। मोटरसाइकिलों के कागजात मांगे जाने पर अभियुक्त कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। ई-चालान ऐप से जांच में पता चला कि तीनों बाइकें अलग-अलग नामों पर दर्ज हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ये बाइकें उन्होंने मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली जिलों से चुराई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पांच अन्य बाइकें मनौना धाम के पास बंद पड़े भट्टे में छिपाकर रखी हैं। पुलिस ने मौके से वहां से पांच और चोरी की बाइकें बरामद कर लीं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आंवला में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शातिर चोरों को पकड़ने और चोरी की 8 बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights