मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार

October 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना भमोरा में तैनात उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम ललितापुर से अभियुक्त भोलू पुत्र दिन्नू निवासी ग्राम ललितापुर, थाना भमोरा को उसके घेर से शाम लगभग 6:15 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 2.40 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण गैस बूस, घरेलू छोटा सिलेंडर, पीपा, प्लास्टिक की नलकी मय पनारी, जस्ता का पतीला बरामद किए, जबकि करीब 40 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भमोरा पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने घेर पर कच्ची शराब तैयार कर बेचता है, जिससे उसे घरेलू खर्च चलाने में सहायता मिलती है। अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम में थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उप निरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, हेका अखलेश कुमार, कांस्टेबल मुस्तफा , महिला कांस्टेबल पूनम मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights