ऐस पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई
बदायूॅं। ऐस (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, बदायूॅं में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ कॉलेज निदेशक इंजी. रचित गोयल द्वारा मॉं सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अपर्ण कर व फीता काटकर किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट, खो-खो, चक्का फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, 100, 200, 400, 800 मीटर रेस कराया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
खो-खो में छात्रा टीम में ऐस चीसर टीम में वैष्णवी, राधिका, उपासना, राशि, मंजू, गुड़िया, अंजली, वंशिका, मोनिका विनर व टीम उड़ान में मानवी, आरोही, रिचा, अलीशा, फिजा, राधा, वीनू, तन्ष्किा, वन्दना रनर अप रहीं।

क्रिकेट में ऐस आयरन टीम में कैप्टन जय कुमार के साथ तनिष्क, अनुभव, गोपाल, अजीत, अभिषेक चौधरी, पृथ्वी, आतिफ विनर व बी0सी0ए0 बैशर्स टीम में कैप्टन तुषार सिंह के साथ आकिव, अंकित, रिषभ, विश्वप्रताप, अंकुर, देवांश, नितिन रनर अप रहे। इसके साथ ही सेमी फाइनल प्रथम का प्लेयर ऑफ द मैच पृथ्वी सिंह व सेमी फाइनल द्वितीय का प्लेयर ऑफ द मैच नितिन व फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच आतिफ एवं बैस्ट बल्लेबाज रिशभ शर्मा व बैस्ट वॉलर आशीष वार्ष्णेय रहे।
100 मीटर रेस प्रतियोगिता छात्र में आशीष यादव, व छात्रा में मोनिका प्रथम, छात्र आशीष व छात्रा शीला द्वितीय व छात्र प्रदीप व छात्रा मानवी यादव तृतीय स्थान पर रहे।200 मीटर रेस प्रतियोगिता में छात्र प्रदीप व छात्रा में राधा प्रथम, छात्र अर्जुन व छात्रा सुषमा द्वितीय व छात्र बादल व छात्रा निहारिका तृतीय स्थान पर रहे।400 छात्र में सुरजीत व छात्रा में दीक्षा प्रथम, छात्र अर्जुन व छात्रा शिक्षा यादव द्वितीय व छात्र सुमित व छात्रा मंजू तृतीय स्थान पर रहे।800 मीटर रेस प्रतियोगिता छात्र में सुरजीत प्रथम, अर्जुन द्वितीय व तिलक तृतीय स्थान पर रहे।

रिले रेस में प्रदीप, अर्जुन, बादल, आशीष की टीम विनर रही।चक्का फेंक प्रतियोगिता छात्रा में मानवी प्रथम, शीला द्वितीय व उपासना तृतीय स्थान व छात्र में सचिन प्रथम, शीलेन्द्र द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहे।गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्रा में मोनिका प्रथम, राधा द्वितीय व मानवी तृतीय स्थान व छात्र में तिलक प्रथम, शीलेन्द्र द्वितीय व बादल तृतीय स्थान पर रहे।लम्बी कूद छात्र में सुमित प्रथम, बादल द्वितीय, आशीष तृतीय व छात्रा में मोनिका प्रथम, राधा द्वितीय, शीला तृतीय स्थान पर रहीं।कॉलेज निदेशक इंजी. रचित गोयल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं व टीमों को प्रमाण-पत्र, मेडल, ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी प्रकार खेलते-कूदते पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ना है व देश का नाम रोशन करना है।क्रीड़ा प्रतियोगिता का संचालन क्रीडाधिकारी सुचित गुप्ता व चीफ प्राक्टर नवनीत यादव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की कमेन्ट्री गौरव गुप्ता व निर्देशन प्रशासनिक अधिकारी शरद पटेल व आंचल पटेल द्वारा किया गया। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी प्रशान्त मिश्रा के साथ रजनी, मीना, पीयूश, शैलेन्द्र, अजय, कपिल, मुस्तफीज, संदीप, अभिषेक, अक्षेसन, हुकुम, नितिन, आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।













































































