अब 31 अक्टूबर तक दे सकेंगे विकसित उ0प्र0 हेतु सुझाव

Screenshot 2025-10-08 205543
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु विकसित उत्तर प्रदेश एट दी रेट 2047 की योजना व विजन डाक्यूमेन्ट के निर्माण हेतु सुझाव संकलन अभियान 05 अक्टूबर तक निर्धारित था। अभियान के अन्तर्गत विभिन्न वर्गों के लोगो से भविष्य की योजनाओं हेतु बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हो रहें हैं। पर्याप्त जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु फीडबैक दिये जाने की समय सीमा को 05 बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उददेश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकाक्षाओं को संज्ञान में लेकर उन्हें विजन में समाहित करना है। इस हेतु समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश एट दी रेट 2047 हेतु पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंउंतजीनजजंतचतंकमेण्नचण्हवअण्पद विकसित किया गया है, जिस पर नागरिको द्वारा सेक्टरवार फीडबैक दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न वर्गों के लोगो से भविष्य की योजनाओं हेतु शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, ग्रामीण विकास एवं अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हो रहें हैं। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश एट दी रेट 2047 अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये पर्याप्त जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु फीडबैक दिये जाने की समय सीमा को 05 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights