बरेली। विगत 130 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 7 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने परंपरागत स्थान प्राचीन वाल्मीकि मंदिर, नई बस्ती सिटी सब्जी मंडी पर संपन्न होगी। शोभायात्रा अध्यक्ष अंशु आर्य ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में सामाजिक सद्भाव एवं सनातन धर्म का संदेश देती 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। विशेष आकर्षण के रूप में चंदौसी से काली माता की झांकी एवं काली अखाड़ा भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। बरेली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली झांकियां शोभा यात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगी। शोभायात्रा अध्यक्ष ने नगरवासियों से इसमें सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति में अंशु आर्या, योगेश कुमार बंटी, विशाल सिंह बिंदु , उमेश कठेरिया , अजय रत्नाकर एवं हरीश बाबू वाल्मीकि, हरि सिंह वरदान , अमरीश कठेरिया , प्रभात कुमार सोनू लाल, अंकित आर्य, अंकुश आर्य, सुनील भारत, हरबंस सिंह, विजय वाल्मीकि, सचिन, रजत सिंह, राघव रत्नाकर, आदित्य राय, लाखन सिंह, पारस सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सनी लाल व आकाश सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।