मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम हुआ

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी-शास्त्री जयंती एवं POCSO जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी, सचिव गौरव रस्तोगी सहित प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए छात्राओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। एनसीसी कैडेट कुमारी सोनी ने POCSO एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने गांधी जी को याद करते हुए सुंदर गीत भी प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सचिव गौरव रस्तोगी ने गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। डॉ. इति अधिकारी ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों के साथ POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) Act के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। डॉ. श्रद्धा श्री यादव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने छात्राओं से शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. इंदु शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक व्यक्ति को बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील होना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रपुरुषों के आदर्शों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। अंत में प्राचार्या प्रो. डॉ. इंदु शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध समिति के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights