मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, पौधारोपण कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। विद्यालय परिवार ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय, राज कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “गांधी जी अमर रहें” और “शास्त्री जी अमर रहें” के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “रघुपति राघव राजा राम” सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में चेयरमैन, डायरेक्टर, निदेशिका, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” तथा “पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों ने अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने जवानों एवं किसानों के प्रेरणास्रोत तथा देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने आसपास की स्वच्छता के प्रति गंभीर और जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि देश को समृद्ध, सशक्त एवं विकसित बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार लोग अपने घरों को साफ रखते हैं, उसी प्रकार सड़कों, रास्तों, पार्कों और गलियों की स्वच्छता के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने गांधी-शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और देशप्रेम की मिसाल कायम की। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता और पौधारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights