बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या द्वारा गांधी एव शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निर्देशित एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले से ए0डी0जे0 नूपुर जी द्वारा अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विशिष्ट जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सोलो व ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई, वहीं कक्षा-4 और कक्षा-5 के विद्यार्थियों ने ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ में भाग लेकर महान विभूतियों के संदेशों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से, ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय के ईको क्लब द्वारा विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत जी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के आदर्श और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी हम सभी के जीवन में समान रूप से प्रासंगिक हैं। हमारे विद्यार्थियों को इन महान विभूतियों के सिद्धांतों को केवल स्मरण ही नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए; सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं।
मदर एथीना स्कूल में गांधी- शास्त्री जयंती पर लघुनाटिका के माध्यम से पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया

6.3K views

























































































