मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शब्दों की जंग में नन्हे सितारों ने दिखाया दम, UPC स्कूल में हुई स्पेलिंग बी प्रतियोगिता

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उर्वशी पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल (UPC School) में कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करने, शब्दों की सही पहचान करने, याददाश्त बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आसान से लेकर कठिन अंग्रेजी शब्दों की सही स्पेलिंग बताने का प्रयास करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के सामने अलग-अलग स्तर के शब्द प्रस्तुत किए गए। शब्दों की कठिनाई बढ़ने के साथ ही बच्चों का उत्साह और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास भी देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने तुरंत सही स्पेलिंग बताकर अपनी क्षमता का परिचय दिया, वहीं कुछ बच्चों ने अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
इस गतिविधि का उद्देश्य केवल शब्दों की सही स्पेलिंग बताना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी गलतियों को पहचानने, उनमें सुधार करने और नए शब्द सीखने के लिए प्रेरित करना भी था। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की शब्दावली बढ़ाने के साथ-साथ उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को विकसित करने में सहायक होती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights