बरेली। राष्ट्रीय लोकदल बरेली क़े जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने अपनी टीम क़े साथ राष्ट्रीय लोकदल क़े पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम पीडब्लूड़ी गेस्ट हाउस में मनाया गया इसके बाद एक बिचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिलाध्यक्ष मो मतलूब ने चौधरी साहब क़े जीवन पर प्रकाश डाला उनक़े द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को बताया साथ हीं कुछ नए लोगो को सदस्यता भी दिलाई। सर्वेश पाठक और विजय बहादुर सक्सेना ने भी चौधरी अजीत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो मतलूब , महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सेक्सना, मंडल अध्यक्ष जाफ़र मंसूरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी,क्षेत्रीय सचिव बीरेंद्र पाल गंगवार, सहादत हुसैन, सुशील पॉल, चाँद बाबू, ओमपाल कश्यप, मो. बाहिद, चयरमैन किश्मत अली, अवरार अली, संजीव शर्मा, नन्द किशोर मिश्रा, सभासद अख्तर अली, सभसाद इमरान खान डाक्टर इकदारुद्दीन, गौस मोहम्मद,एड ऋषि राज सिंह शाकिर अली, रिंकू, इसरार अली साकिर मंसूरी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।