मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम में विद्यालयी संसद का गठन

April 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में विद्यालयी संसद 2025 – 26 का गठन किया गया। सभी सदस्यों को विद्यालय प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने बैज लगाकर एवं शैश पहनाकर सम्मानित किया। आज का समारोह प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मैसी ने किया। नवगठित विद्यालयी संसद में अक्ष सक्सेना को हेड ब्वॉय और अंशिता तिवारी को हेड गर्ल चुना गया है। प्रखर मिश्रा व अवीका स्पोर्ट्स कैप्टन बनाए गए हैं। अक्षत मोहन व देवना सक्सेना एमरेल्ड सदन के कप्तान चुने गए हैं। चरण प्रीत सिंह चीमा व गौरी गोयल को रूबी सदन का कैप्टन बनाया गया है। कुशाग्र सारस्वत व सार्वी विश्नोई को सफायर सदन की तथा लक्ष्य अग्रवाल व केशवी गुप्ता को टोपाज सदन की कप्तानी सौंपी गई है। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज ही चारों सदनों के नए टीचर इंचार्जेस भी घोषित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने विद्यालयी संसद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। समस्त विद्यालय में आज उत्सव का माहौल था। सभी विद्यार्थी अपने अपने सदनों के अनुसार सदन के गण वेश में थे। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थीगण एवम अध्यापक वृंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाउस क्नवेनर मनीष बोरा एवम क्रीड़ा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।दिलाई गई शपथ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights