सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन करेगी साहित्य परिषद

WhatsApp Image 2025-04-12 at 13.56.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त, बरेली की एक आवश्यक बैठक आज शील ग्रुप के सिटी कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता बरेली के जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने की । बैठक का सफल संचालन डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के तत्वावधान में सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन 4 मई 2025 को बृन्दावन के गीता शोध संस्थान में किया जाएगा । उन्होने कहा कि सम्मान समारोह में छः प्रान्तो के लगभग 120 साहित्यकार मौजूद रहेंगे । इनमें ब्रज भाषा , कौरवी भाषा , हिन्दी खड़ी बोली ,अबधी भाषा , बुन्देली भाषा और भोजपुरी भाषा के साहित्यकार शामिल होगे । उन्होने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य हमारी मातृभाषा हिन्दी को अधिक समृद्ध और लोकप्रिय बनाना है । कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान समारोह तीन सत्रों में आयोजित होगा और इन सत्रों में हिन्दी की विभिन्न विधाओं पर ब्यापक चर्चा होगी । उन्होने विश्वास ब्यक्त किया कि बरेली मण्डल से कम से कम बीस साहित्यकार इस समारोह में प्रतिभाग करेंगे । इस अवसर पर डाॅ रवि प्रकाश शर्मा ,निर्भय सक्सेना ,प्रवीण कुमार शर्मा ,मोहन चन्द्र पाण्डेय, यशपाल सिंह ,डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे । बैठक का सफल संचालन डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया । जनपदीय कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights