वजीरगंज। नगर पंचायत में प्रथम बार आयोजित श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा कर शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वावागत किया गया। शोभायात्रा वार्ष्णेय धर्मशाला से प्रारंभ होकर मैन रोड , छोटी बजरिया, खिन्नी मौहल्ला, होली चौक, पुरानी पुलिस चौकी होती हुई शोभायात्रा का वार्ष्णेय धर्मशाला के पास समापन हो गया। शोभायात्रा में मनमोहर झाकियों ने नगर की जनता का मन मोह लिया । शोभायात्रा में श्री अक्रूर जी झाकी सबसे ज्यादा मनमोहर थी। यात्रा में वजीरगंज का सुप्रसिद्ध बैंड भी शामिल था। शोभायात्रा में नगर के सभी गणमान्य व समाज के लोग मौजूद रहे ।