मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“वार्ड चलो, गांव चलो” अभियान का किया भाजपा ने लोनी विधानसभा में शुभारंभ

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लोनी, गाजियाबाद। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र में “वार्ड चलो, गांव चलो” अभियान का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्डों और गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। शुभारंभ की शुरुआत वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता से संवाद किया, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। कई जगहों पर पदयात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी के किए गए कार्यों के पत्रक वितरण कर जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान अश्वनी कुमार राहुल श्याम सुंदर जितेंद्र गुप्ता संतोष मिश्रा ने अपने मंडलों के वार्डों एवं बस्तियों में जाकर पार्टी पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि के संग संवाद कर सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के पत्रक वितरण किए। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, विपिन मावी, विजय भाटी, जिला मंत्री आकाश गौतम, अजय गर्ग, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय, प्रविन्द्र चौधरी, विनय गुर्जर, पवन मावी, विरेन्द्र बैसोया, मोहित बैंसला, बसंत गुर्जर, पवन कुमार आदि सहित जिला एवं मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights