मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिला।

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रज़ा से श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के अवसर पर मार्ग पर गड्ढे, सफाई, लाइट, चूने की व्यवस्था करने को कहा। फात्मा रज़ा ने मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक, प्रकाश अधीक्षक/संबंधित सफाई नायक से श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई, लाइट, पानी व अन्य सभी व्यवस्था पर दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा लाला हरप्रसाद मंदिर पुरानी चुंगी से होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विशाल शोभायात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के लाला हर प्रसाद मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के पुरानी चुंगी,टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक,गोपी चौक, लोटनपुरा, नगर पालिका, जोगीपुरा, लबेला चौक छः सड़का, गांधी ग्राउंड, दिनेश चौक, पुराना बाजार होते हुए प्रारंभिक निर्धारित स्थल पर पहुंचेगी। यहां यह भी बता दें कि श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिले। उन्होंने श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा जो 12 अप्रैल को निकलना है जुलूस के मार्ग पर गड्ढे को ठीक कराने, लाइट, सफ़ाई, चूना और छिड़काव कराने का आग्रह किया। इस संबंध में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चेयरमैन फात्मा रजा से बात की, चेयरमैन फात्मा रज़ा ने नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा पर सफाई, लाइट व्यवस्था जुलूस मार्ग पर दुरुस्त रहनी चाहिए तथा अवर अभियंता निर्माण को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा के जुलूस मार्ग पर कोई गड्ढा नहीं रहना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights