मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान एवं महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ब्लाक इकाई दहगवां के ग्राम सिरसौल में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान एवं महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव बुद्ध वन्दना उपरांत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश शाक्य जी विधायक विधानसभा क्षेत्र बिल्सी, विशिष्ठ अतिथि ध्रुव देव गुप्ता उर्फ मनु राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंच संगठन, परवेज आलम जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बदायूं, दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट,विधि सलाहकार अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बदायूं, कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद बदायूं ने की । ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक महान एवं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फूले दोनों ही शक्तियां महान थीं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए। दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में २३ विश्वविद्यालयो की स्थापना की, जिनमें बाहर से हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा प्राप्त करने भारत आते थे। महात्मा ज्योतिबा राव फूले महिलाओं की शिक्षा हेतु प्रथम विद्यालय खोला था। मा०परवेज आलम एवं नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ जिला स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक नन्दराम शाक्य ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सैनी,सुलेन्द्र शाक्य,जीराज शाक्य, धर्मवीर शाक्य, सत्यराम शाक्य, कुंवरपाल शाक्य, गोविन्द शर्मा, प्रधान ऋषीपाल सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights