अदनान मियाँ ने किया मुस्तफ़ाई क्लीनिक का उद्घाटन, जुमे को आरएसी ट्रस्ट बाँटेगा फ्री दवा

WhatsApp Image 2025-04-11 at 18.28.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। नबीरा-ए-आला हज़रत व ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आऱएसी ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने आज जुमे की नमाज़ के बाद पीर बहोड़ा पेट्रोल पंप के पास मुस्तफाई क्लीनिक का उद्घाटन किया।
आरएसी ट्रस्ट की जानिब से हर जुमे को मुस्तफ़ाई क्लीनिक पर कैम्प लगाकर ज़रूरतमंदों को फ्री दवा दी जाएगी। उलामा और मदरसों के छात्रों को हमेशा फ्री दवा मिलेगी। ख़ून की जाँचों पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। हज़रत अदनान मियाँ के पहुँचने पर डॉ. मेहरबान, डॉ. मोहम्मद अयाज़, डॉ. मोहम्मद रज़ा मुस्तफाई, डॉ. सुहेल, सग़ीर अहमद, डॉ. अज़ीम ख़ान, सोनू अंसारी, हाफ़िज़ आज़म रज़ा सहित तमाम लोगों ने इस्तक़बाल किया। डॉक्टरों ने बताया कि कैम्प में फ्री दवा के लिए ज़रूरतमंद लोग 7088781904 और 9193145923 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौक़े पर मुफ़्ती उमर रज़ा, हाफिज़ इमरान रज़ा बरकाती, मौलाना बशीर उल कादरी, मौलाना नसीम बरकाती, मौलाना तारीफ़ रज़ा, काशिफ रज़ा, फुरकान रज़ा, इरशाद रज़ा, अजीम रज़ा, आरिफ रज़ा ,तौसीफ रज़ा,अफरोज रज़ा,रेहान रज़ा,नदीम रज़ा,तौफीक रज़ा, आमिर रज़ा, शायन रज़ा,वग़ैरह मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights