मोदी व योगी ने बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी – दुर्विजय शाक्य

WhatsApp Image 2025-04-11 at 18.15.57
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गांव चलो अभियान के तहत कई जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने गांव- गांव में जनसंपर्क किया और स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने बदायूं विधानसभा के ग्राम पुठी में गांव चलो अभियान के तहत घर घर जनसम्पर्क करके ग्राम चौपाल को संबोधित किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। प्रदेश की बेटियां और व्यापारी पहले सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। जनता ने 8 साल में हमें भरपूर समर्थन दिया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं।सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा डबल इंजन की सरकार ने गरीब, मजदूर, बेसहारा और किसानों के लिए नई जिंदगी दी है उनके जीवन में परिवर्तन और खुशहाली आई है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव सरौता में कहा भाजपा सरकार सबका साथ – सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम हजरतपुर में कार्यक्रम में कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। निश्चित तौर पर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर अनेकपाल पटेल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, रामचरन पाल, धीरेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, उदय प्रताप सिंह, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, राजेश सिंह झंडू भैया, रामखिलाड़ी, ज्ञानेन्द्र पाल शर्मा, आकाश यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights