दिव्यनंद आश्रम में सक्रिय सदस्य सम्मेलन
बरेली। भोजीपुरा विधानसभा में दिव्यनंद आश्रम में सक्रिय सदस्य सम्मेलन जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अद्यक्षयता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में एमएलसी महाराज सिंह, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांडेय एवं शाहजहांपुर के पूर्व महानगर अध्य्क्ष अरुण गुप्ता रहे। कुंवर महाराज सिंह ने अपने विषय भारतीय राजनीति में ‘भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन का विषय रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकुष्ण आडवाणी सहित असंख्य समर्पित कार्यकरताओं की अहम भूभिका रही है। आगे चलकर १९८० में अंघेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा के उदघोष के साथ भाजपा का उदय हुआ। अपनी पंच निष्ठा, कार्यपद्धति समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा दो सांसदों से बढ़कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। 6अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ४५ वर्ष की लोकतांत्रिक प्रक्रिया वाली देश सहित पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रजनीश पांडेय ने अपने विषय भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि आज ४५ साल बाद पार्टी केन्द्र के अलावा कई राज्यों में स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा के 13.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को शिखर पर पहँचाया है। आज ‘भाजपा भारत की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। इसलिए भाजपा गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से वह विश्व की सबसं बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पूर्व महानागर अध्य्क्ष अरुण गुप्ता ने तीसरे विषय नरेंद्र मोदी जी के साथ ११व्षों में विकसित भारत की यात्रा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने विकास के नए आयामो को छुआ है। भाजपा की सरकार में ही हर वर्ग का विकास हो रहा है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं व उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास व सुशासन का पर्याय बन चुकी है। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और सभी अभियानों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने सम्मेलन में आये हुए सभी सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री डॉ निर्भय गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहजहांपुर अरुण गुप्ता, क्षेत्रीय कार्य समिति रजनीश पांडे, नि.वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रशांत पटेल, चंचल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, नेहा कन्नौजिया, चैयरमैन बुद्धसेन मौर्य, नदीम उल हसन, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, भूपेंद्र कुर्मी, मुकेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष राहुल राठी, वेद प्रकाश, नंदराम, राजेश मिश्रा, महिपाल गंगवार, आर के कश्यप, सतपाल शर्मा, नाथूलाल मौर्य, जय देव मौर्य, रामप्रकाश गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































