बरेली। थाना भमोरा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 1 तमन्चा 315 बोर एवं 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना भमोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना भमोरा क्षेत्रान्तर्गत हिन्दुस्तान पैट्रोलियम पम्प के पास पुराने भट्टे की जमीन पर बने खन्डर कमरे के पास से अभियुक्त राजवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बह्मपुर थाना भमोरा को जिसके कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना भमोरा पर अभियुक्त राजवीर उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस टीम में उनि इन्द्रपाल सिंह , कांस्टेबल अनिल कुमार , दीपक कुमार मौजूद थे।