मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेस ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया,नारेबाजी

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों में छात्रों से मनमानी फीस, यूनिफॉर्म, वाहन शुल्क , पुस्तकों की खरीद नाम पर किए जा रहे आर्थिक दोहन के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कल्पना जयसवाल को दिया । धरना स्थल कलेक्ट्रेट अंबेडकर पार्क पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में छात्रों के अभिभावकों का आर्थिक दोहन हो रहा है इसको तत्काल प्रभाव से रोक लगाना चाहिए क्योंकि पुस्तकों के नाम पर, यूनिफार्म के नाम, वाहन शुल्क के नाम पर छात्रों से प्राइवेट स्कूलकी मनमाने रूप से आर्थिक दोहन कर रहे हैं। इन स्कूलों पर फीस यूनिफार्म , पुस्तक खरीद और वाहन शुल्क का सरकार द्वारा एक समान शुल्क निर्धारण किया जाना आवश्यक है जिससे की आर्थिक दोहन बंद हो। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में खासकर बदायूं में प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक तन्त्र ने मनमानी फीस लेना ,यूनिफॉर्म एक निर्धारित स्थान से ही खरीदना एवं पुस्तकों और कॉपी का भी नियत स्थान से लेना सुनिश्चित किया हुआ है अभिवावकों को मजबूरी में उन्हें इस नियत स्थान से यूनिफॉर्म और पुस्तक खरीदने होती हैं जिसका बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में प्रबंधन तंत्र को पहुंचता है। उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन एवं सरकार की जिम्मेदारी है कि आर्थिक दोहन बंद होना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप ने कहा की सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों का फ़ीस का ,यूनिफॉर्म का, पुस्तक खरीद का एक निर्धारण होना चाहिए जिससे कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को और उनके अभिभावकों का आर्थिक दोहन बंद हो। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर एससी-एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया युवा कांग्रेस बिसौली विधानसभा के अध्यक्ष रीता वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव राठौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के पूर्व अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत ने भी प्राइवेट स्कूलों में हो रहे मनमाने आर्थिक दोहन की निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि इसका निर्धारण होना नितांत आवश्यक है ।इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, सत्तार खान, योगेंद्र शर्मा, कमर सिंह विरासत अली ,जमशेद मियां,वीरपाल यादव, नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights