मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ,जागरूक किया

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में “पोषण पखवाड़ा: का शुभारंभ हुआ। डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेविकाओं को ऐसे कार्यक्रम के महत्व और आवश्यकताओं से अवगत कराया। इसके अलावा, उन्होंने स्वयंसेविकाओं को बताया कि यह कुपोषण से निपटने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस वर्ष इसका 7वां संस्करण 8 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक चलाया जाएगा।पोषण अभियान पहल के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस वर्ष के थीम के माध्यम से पोषण पखवाड़ा 2025 का उद्देश्य परिवारों को मातृ पोषण, उचित स्तनपान प्रथाओं और बचपन में बौनेपन और एनीमिया को रोकने में संतुलित आहार की भूमिका के बारे में शिक्षित करना है। इसमें स्थानीय समाधानों पर भी जोर दिया जाता है – पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में जहां स्वदेशी आहार बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। इस अभियान की और विस्तृत जानकारी दोनों कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights