बरेली। वादी अमर अग्रवाल पुत्र शिव ओम अग्रवाल निवासी सोम विहार सिविल लाईन्स थाना कोतवाली की तहरीर के आधार पर थाना सीबीगंज, बरेली पर दिनांक 9 अप्रैल को मुकदमा लाल सिंह , वीरन लाल ,लक्ष्मन सिंह , देवेन्द्र सिंह पुत्रगण मुन्नालाल , माया पत्नी लाल सिंह , देव कुमार पुत्र वीरन लाल , राजकुमार पुत्र लाल सिंह , सतीश पुत्र वीरन लाल निवासी गण ग्राम महेशपुर थाना सीबी गंज में पंजीकृत किया गया। थाना सीबीगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10 अप्रैल को अभियुक्त लाल सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम महेशपुर थाना सीबीगंज बरेली को ग्राम महेशपुर में टावर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम , उनि धर्मवीर सिंह , कांस्टेबल मान सिंह , महीपाल सिंह मौजूद थे।