मीरगंज विधानसभा में भाजपा ने किया सक्रिय सदस्य सम्मेलन

WhatsApp Image 2025-04-10 at 18.45.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मीरगंज विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा की अध्य्क्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण व द्वीप प्रज्वालित कर किया। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्वादी संगठन हैं जो देशहित सर्वोपरि के भाव से कार्य करती है। सेवा समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वभाव में होता है। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक के भाजपा के राजनीतिक संघर्षों के बारे में विस्तार से वताया। 1984 में जब भारतीय जनता पार्टी के दो सासद बनकर लाकसभा में पहुंचे थे तो कांग्रेस पार्टी ने मजाक बनाया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर ही आज हमने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया हैं। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हैं। जो निरन्तर देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था वह सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने का काम कर रहे है। भाजपा पर पूरे देश की जनता भरोसा कर रही है। भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है जबकि अन्य दलों में ऐसा नहीं है। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि मुझको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा मान बढ़ाया है। मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें जिससे आने वाले चुनाव में हम फिर कमल खिला सकें। विधायक डॉ डी सी वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही विकास संभव है। उन्होंने देश के इतिहास व महापुरुषों के पराक्रम को विस्तार से बताया। उन्होंने सम्मेलन में आये हुए सभी सक्रिय सदस्यों को माला व पटका पहना कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, विधायक डॉ डीसी वर्मा, चैयरमैन योगेंद्र गुप्ता, चैयरमैन वीरपाल मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, पुरणेश मिश्रा, वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, अजय सक्सेना, राहुल साहू अंकित शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सतेंद्र यादव, मुकेश राजपूत, तेजपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष अजय वीर, कैलाश शर्मा, मुनीश शर्मा, अनिरोध सिंह, संजय चौहान, यशवंत चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights