मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 29 अप्रैल को,पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

April 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के बैनर तले 29 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के संबंध में समिति की एक आवश्यक बैठक आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में समिति अध्यक्ष कौशलॎनंद उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक के प्रारंभ में समारोह को सफल बनाने हेतु रणनीति तय की गई। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा जन्मोत्सव समारोह के निमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया। महामंत्री अजय मिश्र एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख राहुल चौबे ने कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति के सदस्यों एवं समाज के जागरूक सदस्यों को जन्मोत्सव समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दायित्व भी सौंपे गये। बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि समिति के पदाधिकारी मोहल्ला वार घर घर जाकर जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र देंगे। जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज एवं मांडलिक मंत्री आयुष भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक बिल्सी आर0के0 शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा त्रिभुवन शर्मा, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सुरेंद्र पांडेय मौजूद रहेंगे। समिति कोषाध्यक्ष नत्थू लाल पाराशरी व पंकज शर्मा ने बताया कि 29 को प्रातः 9 बजे यज्ञ होगा। उसके पश्चात 12:00 बजे से मंचीय कार्यक्रम होंगे एवँ शाम 3:30 बजे से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं साय 5 बजे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा व माल्यार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ देर शाम संपन्न होगा। बैठक में कौशलानंद पांडे, राम बहादुर पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, अजय मिश्रा, अश्विनी भारद्वाज, द्विजेंद्र उपाध्याय, आयुष भारद्वाज, रविंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री संजीव शर्मा, सुमित राजेश मिश्रा,एड0 गौरव शर्मा, विपिन शर्मा, विनीत शर्मा, विवेक शर्मा, विकास शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, एड0 सुभाष शर्मा, विनय चतुर्वेदी, पं0 गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights