मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया

April 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।नव नियुक्त जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर का जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय परशुराम चौक पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया तथा कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वांट करखुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की सहकारिता में किसानों की उपेक्षा और बढ़ते भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर किसानों के साथ उत्पीड़न हुआ तो कांग्रेस उनके साथ खड़े होकर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हाई कमान ने कांग्रेस के बीच के कार्यकर्ता को जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है तो निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं। सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की मुन्ना लाल सागर ने कहा की सहकारिता के क्षेत्र में निश्चित रूप से कांग्रेस का हस्तक्षेप बढ़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन नव नियुक्त सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने वीरेश तोमर को बधाई देते हुए कहा कि आप कांग्रेस में काफी सालों से जुड़े हैं निश्चित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता को पार्टी सम्मान दिया है वह अत्यंत बधाई के योग्य है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल ने स्वागत करते हुए वीरेश तोमर एक कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं और आगे आने वाले समय में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ में नए आयाम पैदा करेंगे। कार्यक्रम में एससी एसटी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने वीरेश तोमर को बधाई देते हुए कहा कि हम सब लोग आपके साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। स्वागत सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने किया ।कार्यक्रम में प्रेमपाल, रामकुमार दिनेश कुमार ,शेर अली, निर्देश कुमार बख्तियारूद्दीन ,जाहिद अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights