बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव जलाल नगर में चचेरे भाइयों ने तहेरे भाई को ईंट मारने के बाद सिर खंभा में मारा घायल कर दिया इलाज दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के परिजनों ने बताया 7 अप्रैल को उम्मेद खान उनका पुत्र शाहनवाज साथ में रहीश अहमद ,अमीर अहमद, तसव्वर खान यह पांचों लोग पास के गांव जा रहे थे रास्ता में रहीश अहमद बोले मुझे देखकर शाहनवाज हंस रहा है इसी बात को लेकर मारपीट हो गई रहीश अहमद, अमीर अहमद और तसव्वर खा ने उम्मेद खान और उसके बेटे शाहनवाज पर हमला कर दिया तीनों ने उम्मेद खान के ईंट मारी उसके बाद सिर को खंबा में मारा उम्मेद खान ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए शाहनवाज के गुम चोटे आई।घायल उम्मेद खान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान बीती शाम उम्मेद खान की मौत हो गई। उम्मेद खान की पत्नी फरहाना बेगम और दो लड़का दो लड़की है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।